LIVE Breaking News in Hindi Today: यूपी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ने मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में दस्तक दे दी है।

HighLights

  1. भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 8,329 नए मामले सामने आए हैं।
  2. यूपी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  3. IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ने मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में दस्तक दे दी है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। राज्यसभा की 16 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। शुक्रवार को हुई वोटिंग के बाद नतीजों का ऐलान हो गया है। कर्नाटक में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। राजस्थान में कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती। वहीं, हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव में भाजपा के कृष्‍णलाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है। महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी को जीत मिली। वहीं, पैगंबर पर की गई कथ‍ित विवादित ट‍िप्‍पणी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया। वहीं, रांची में हुई हिंसा के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाए गए घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया है। रिम्स अधिकारियों ने पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *